रतलाम,14 अगस्त | स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त को पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सुबह 8 बजे झंडावंदन होगा | जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तिरंगा फहराएंगे | इस मौके पर भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे |