जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ के तत्वाधान में कलश यात्रा का रतलाम का रतलाम में भव्य स्वागत

फूल कुंवर बाई उपाश्रय में धर्म सभा का आयोजन एवं बहुमान

रतलाम।अजमेर स्थित विश्व की प्रथम दादावाड़ी जिसका 871 वर्ष पहले निर्माण हुआ था । अब इस प्राचीन दादावाड़ी के जीणोद्धार शीलान्यास के लिए अभिमंत्रित रजत कलश यात्रा देश भर से निकाली जा रही है। इसी क्रम मे कलश यात्रा का रतलाम पहुंचने पर भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वाधान में आयोजित कलश यात्रा मैं आगे बैंड की मधुर धुन के साथ बगी में दादा गुरुदेव की मनमोहक तस्वीर विराजमान थी । अन्य बगी में अभिमंत्रित कलश था। जिसमें श्रद्धालु चांदी ,सोने ,के सिक्के मोती, आदि भेंट कर रहे थे रहे थे ।
समाजजन की ओर से अजमेर दादाबाड़ी के जीणोद्धार हेतु 3 लाख राशि एकृतित हुई हे । धान मंडी स्थित श्रीमती कांताबाई मांगीलाल पारसमल चोपड़ा स्थित निवास से चल समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें पूज्य संस्कार निधि म,सा आदि थाणा 4 के सानिध्य में श्रीमती मधु चोपड़ा, श्रीमती मंगला चोपड़ा के अलावा विचक्षण महिला, मंडल, बहु मंडल,युवा संघ खरतरगच्छ आदि ने , कलश धारण का लाभ लिया। चल समारोह मेंबड़ी संख्या में महिलाएं चल रही थी।
अशोक चोपड़ा, मनोहर छाजेड़, चितरंजन लालन, मनसुख चोपड़ा, पारस मल चोपड़ा, जितेंद्र चोपड़ा ,आलोक गांधी राजेंद्र कावड़िया श्रैणीक सराफ पूनम चंद घाड़ीवाल मोहनलाल चोपड़ा वर्धमान सराफ अमित कोठारी ,पारस पामेचा ,पूनम चंद धारीवाल, महेंद्र चोपड़ा, राकेश मेहता, शेर सिंह श्रीमाल, विजय कासवा, सुभाष पगारिया, पवन सोलंकी, भारत चोरोडिया, राकेश सोनी, महावीर चोरोडिया ,मनीष लालन, अनिल संचेती, दिलीप चौरडिया ,आदि समाज जन मौजूद थे । चल समारोह गणेश देवरी चांदनी चौक होते त्रिपोलिया गेट स्थितफूल कुंवर बाई उपाश्रय पहुंचा जहां धर्म सभा मैं परिणत हो गया ।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए सूरत से आए बाबूलाल सकलेचा ने विस्तृत कार्य योजना के बारे में समाजजन का अवगत कराया 4 सितंबर को भव्य आयोजन अजमेर में होगा इस पुनीत कार्य में असीम सहयोग की भी अपील की इस अवसर परसंवेग निधि जी म,सा ने कहा कि जिस तरह आप अपने पारिवारिक कार्यों के मैं सहयोग करते हैं इसी तरह समाज के धार्मिक कार्यों में भी एक कदम आगे बढ़कर तन मन और धन से सहयोग करें । कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा कांतिलाल चोपड़ा ने विचार रखे।
इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ आए बाबूलाल सकलेचा सूरत और मांगीलाल बोथरा मुंबई का बहुमान शाल श्रीफल से अशोक चोपड़ा ,मनोहर छाजेड़, कांतिलाल चोपड़ा,विक्रम सिंह कोठारी मनसुख चोपड़ा,राजेंद्र कोठारी, लोकेश लालन , संजय बनवटआदि ने किया कार्यक्रम संचालन हेमंत बोथरा ने किया।

Play sound