102 तपस्वियों ने साधना से रचा नवकार महामंत्र का अनुपम इतिहास, पारणे का पुण्य उत्सव संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । श्री सौ. वृ.त.त्रिस्तुतिक जैन श्वे. श्रीसंघ, गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् हेमेंद्र सूरि अनुयाई जावरा के तत्वावधान में आयोजित श्री नवकार महामंत्र आराधना का नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
दिनांक 29 जुलाई 2025 से आरंभ इस विशेष साधना में 102 तपस्वियों ने तप-आराधना एवं नवकार महामंत्र के अनवरत जाप से आत्मकल्याण का दीप प्रज्वलित किया।
गुरुवार, दिनांक 7 अगस्त 2025 को श्री राजेन्द्रसूरी जैन दादावाड़ी, जावरा में पारणे का पावन आयोजन संपन्न हुआ। प्रातः 9 बजे तपस्वियों के पारणे की मंगल विधि, प्रातः 11 बजे, 40 लाभार्थी परिवारों का बहुमान तथा 11:30 बजे सामूहिक स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तप साधना का पुण्य उपार्जन किया। प्रकाश चन्द्र चोरड़िया कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री सौ. वृ.त.त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ द्वारा की गया।
कमल नाहटा, धरमचन्द चपडोद,अशोक नुक्कड़, अनिल चोपड़ा,विनोद वरमेचा, चन्दनमल कोठारी,समरथमल लोढ़ा,अजय सकलेचा, भंवरलाल आंचलिया,लोकेन्द मेहता, सुरेन्द्र सुराणा,अभय चोपड़ा पारस ओस्तवाल, पन्नालाल लुक्कड, मुकेश मेहता,राजेश लोढ़ा, सुभाष डुंगरवाल,अशोक डुंगरवाल शिखर धारीवाल,अभय कांठेड़ विकास मेहता सुरेंद्र कुमार कुंवर साहब विनोद जैन एजेंसी राजेश संघवी महेंद्र समुद्रीय जितेंद्र संचेती पीयूष रुणवाल आदि कार्यक्रम का संचालन नेमीचंद जैन एवं कनेश मेहता द्बारा किया गया। आभार प्रदर्शन राजेश वरमेचा, सह मंत्री. श्री सौ.वृ.त.त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ ने किया

Play sound