रतलाम इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन कर वृद्धजनों के साथ मनाया गया

रतलाम । अखिल भारतीय मूर्तिपूजक महासंघ रतलाम इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी के आह्वान पर झंडा वंदन का कार्यक्रम वृद्ध आश्रम सिलावटों के वास पर रखा गया। सभी वृद्ध जनों के साथ मिलकर झंडा वंदन किया और साथ ही लोकल फोर वोकल की शपथ दिलाई गई । इस कार्यक्रम में हमारे बीच में रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन के व्यापारी बंधु भी उपस्थित रहे। रतलाम इकाई द्वारा व्रद्ध जनो को भोजन भी करवाया गया। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम को संचालित करने वाले सुरेंद्र सुरेका भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मैं रतलाम इकाई के अध्यक्ष मुकेश पगारिया, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, निलेश पोरवाल ,सिद्धार्थ कोठारी, राजेंद्र दरड़ा, निलेश चोरड़िया, जयवंत कोठारी, जितेंद्र मेहता, अनिल कोठारी ,राजेश रांका, अशोक छाजेड़, विपिन श्री श्रीमाल, अक्षय संघवी ,धर्मेंद्र राका राजेश पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

Play sound