स्वतंत्रता दिवस पर रतलाम में ECC Club द्वारा उद्योग एकता की मिसाल

रतलाम। रतलाम की तीन प्रमुख औद्योगिक संगठनों द्वारा “इंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC)” के अंतर्गत ध्वजारोहण, पौधारोपण एवं सोलर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘नमकीन एवं अलाईड फ़ूड क्लस्टर एसोसिएशन (NAFC) परिसर में राष्ट्रहित एवं उद्योग एकता की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए रतलाम के तीन प्रमुख औद्योगिक संगठन नमकीन एवं अलाईड फ़ूड क्लस्टर एसोसिएशन, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, संभागीय उद्योग संघ*— द्वारा गठित “इंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC)” के अंतर्गत ध्वजारोहण, पौधारोपण एवं सोलर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि ग्राम करमदी सरपंच निष्ठा राजपुरोहित द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके उपरांत सरपंच महोदया एवं तीनों औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर NAFC हॉल में आयोजित सोलर कार्यशाला का संचालन “मल्टी इंजीनियरिंग सर्विसेज, रतलाम” के राजेश भटेवरा एवं जुल्फिकार सिंगापूरवाला तथा “गार्गी एनर्जीस, इंदौर” के दिवेश शाह एवं दीप्ती यादव ने किया।कार्यशाला में उपस्थित उद्योगपतियों को “वारी” सोलर पैनल सिस्टम के बारे में विस्तृत एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसमें बल्क डील बुकिंग, बैंक फाइनेंसिंग विकल्प एवं बाजार से कम रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने के विषय पर विशेष चर्चा हुई।कार्यशाला के उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए मालवा के स्वादिष्ट सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निष्ठा राजपुरोहित का स्वागत रूही जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन हितेश बाफना (सचिव, NAFC) ने किया। उद्बोधन वरुण पोरवाल (प्रदेश सचिव, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) एवं संदीप व्यास(अध्यक्ष, संभागीय उद्योग संघ) ने दिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम करमदी पंचायत सचिव रमजानी शाह, किसान नेता राजेश राजपुरोहित, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पाटीदार, CA दीपशिखा कुमावत, जयश्री कुमावत एवं नमकीन एवं अलाईड फ़ूड क्लस्टर एसोसिएशन के संस्थापक सलाहकार एवं वशिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष शीतल बोहरा तथा उद्योगपति जीतेन्द्र पाटीदार, पिंकेश सुराना, शुभम बरबेटा, विपुल भाँगु, पुनीत जैन, मनोहर कुमावत, प्रांजल जैन, नूतन लालन, गौरव जैन, यश झामर, जिनेन्द्र श्रीमाल, शुभम कोठारी, आयुष निगम, राहुल पाटीदार, मुकेश सोनी, जिनेन्द्र मूणत, सुरेश दख, संजय निगम, दिव्यं जैन, पंकज मोतियानी, कैलाश कुमावत, रंजीतसिंह कुम्पावत, प्रवीण कसेरा, महेश गोयल, प्रिंस गोयल, आशीष पालीवाल, रिंकू कृष्णानी, संजय बाफना, राजेंद्र पाटीदार, दीप जैन, विदित पोरवाल, आदित्य नागावत सहित अनेक उद्योगपतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वैभव कुमार जैन (अध्यक्ष, नमकीन एवं अलाईड फ़ूड क्लस्टर एसोसिएशन) द्वारा किया गया।

Play sound