MCDA ने हर्षोल्लास से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

जबलपुर,। महाकोशल कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन (MCDA) ने आज गोमाता चौक स्थित अपने परिसर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. पटेल ने ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एशोसिएशन के अध्यक्ष बी एल पटेल द्वारा बताया गया कि संस्था की परंपरानुसार इस वर्ष भी MCDA की गवर्निंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित एसोसिएसन के वरिष्ठ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट समर्पण और योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान, “MCDA Person of the Year” से सम्मानित किया जायेगा एवं यह सम्मान उन्हें संस्था की अगली अर्धवार्षिक बैठक में प्रदान किया जाएगा । साथ ही एमसीडीए 2003 से अपने सदस्यों और IT उपभोक्ताओं के हितों के लिए लगातार कार्यरत है।

संस्था ने जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष फेस्टिवल ऑफर शुरू होने वाली है, जिसमें हर खरीद पर उपहार जीतने का मौका मिलेगा साथ ही विशाल IT ट्रेड फेयर के आयोजन की योजना की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।समारोह में एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य, जिनमें संदीप समैया, पुनीत अग्रवाल, भूपेश सोनी, आनंद जैन, अभिषेक जैन, आशीष अग्रवाल, संजय संगारिया, शिशिर जैन, धर्मेश निगाँधी,सतीश झा, जे. एन. पटैल, दीपक पटेल ,सौरव समैया, सुबीर जैन,चैतन्य कोड़े,प्रकाश सिन्हा, प्रदीप जैन,सौरभ जैन, मनीष ,अनिल कोस्टा,राहुल बर्मन,चंद्रशेखर, मनीष गुप्ता,आकाश,धीरेन्द्र नाडार,धर्मेंद्र , हारून, राजकुमार पटेल (सचिव), और अनिल जैन (कोषाध्यक्ष) के साथ ही सभी कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधी भी शामिल हुए, इस अवसर पर बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

यह जानकारी MCDA सदस्य नितिन जैन द्वारा प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई।कार्यक्रम का समापन ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण और अल्पाहार के साथ हुई ।

Play sound