
जावरा ( अभय सुराणा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जावरा नगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावरा जिला संघ कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बाबू दादा चौहान (गाड़ी-लोहार समाज के प्रतिनिधि) रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। मंचासीन श्रीमान धर्मेंद्र सिंह जी सिसोदिया (माननीय नगर संघचालक) रहेबौद्धिक नगर कार्यवाह आकाश जी भावसार का रहा जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का सही अर्थ तभी है, जब हम समाज, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहें।इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से राष्ट्र के कार्य हेतु प्रतिदिन कम से कम 1 घंटे का समय देने का आग्रह भी किया गया।
उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह संकल्प हम सबको राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय बनाएगा।नगर के स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदेमातरम”, “जय श्रीराम” और “जय मां भारती” के नारों के साथ हुआ।