
रतलाम । जीतो लेडीज विंग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त गुरुवार को सागोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर परिसर में विभिन्न आयोजन किए गए। अध्यक्ष संध्या गांधी व सचिव उषा भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर विंग की सदस्याओं ने सामूहिक रूप से ए मेरे वतन के लोगों जरा आंखों में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी …सहित विभिन्न देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया तथा हाथो में तिरंगा ध्वज लहराया ग्रुप की विभिन्न सदस्याएं मौजूद थी।