
जावरा (अभय सुराणा)। धाकड़ समाज द्वारा भगवान बलराम जन्मोत्सव पर निकाले गयें चल समारोह कलश यात्रा का स्थानीय घंटाघर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर मंडल द्वारा पुष्प उड़ाकर से सभी सम्मानित समाजजन का स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दर्शन वंदन किये। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा हिंदू संगम एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस कि पुर्व संध्या पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का स्वागत अभिनंदन पुष्प उडाकर किया उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेत्रत्व में स्वागत सम्मान किया गया। इस दोरान मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, नंदकिशोर महावार, अभय कोठारी, महेश शर्मा, अनिल मोदी, विरेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती किरण सोनी, धनश्याम सोलंकी, सुनिल सांखला, चंदु सोलंकी, संदीप रांका, महेंद्र चौहान, तेजनाथ गांधी, अनिल त्रिवेंदी, मोहन बोरीवाल, हिम्मत परिहार, आदी उपस्थित थे।