जावरा (अभय सुराणा) । जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हर्ष विजय गेहलोत के नाम की घोषणा हुई है तब से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा के खेमे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष की दौड़ में कई दावेदार थे लेकिन स्थानीय गुटबाजी के चलते कई नेता के सपने चकनाचूर हो गए। वही कांग्रेस ने एक बार फिर हर्ष विजय गहलोत पर विश्वास जता कर संकेत दिया कि आने वाले जो भी चुनाव होंगे उसमें जिला अध्यक्ष सभी को साथ लेकर चलने की ताकत रखते हैं।
अब यह बात अलग है कि वर्तमान में कांग्रेस कई भागों में बटी हुई है
हर कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करने में लगा हुआ है। संगठन की चिंता बहुत कम लोगों को है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उसमें कई नेता नजर नहीं आते हैं वहीं जब भी कोई बड़ा नेता जावरा में आता है अलग-अलग कई जगह मंच बनता है एसे में कार्यकर्ताओं को मनोबल गिरता है तथा वह अपने आप को कांग्रेस के प्रति पूर्णतया निष्ठावान नहीं बना पा रहा है। जो भी हो लेकिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष का मनोनयन मैं युसूफ कडपा की अहम भूमिका रहेगी। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक चुनाव में विजय श्री प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल लगता है।