स्वदेशी जागरण मंच की श्री मति आशा उपाध्याय जिला सह प्रमुख मनोनित

रतलाम। स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमे भारत माता को विश्व में गौरव दिलाने और स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करने की योजना बनाई और इस हेतु जन जागरण अभियान चलाने का तय किया गया।
वर्ग में सामाजिक कार्यकर्ता श्री मति आशा उपाध्याय को जिला महिला प्रमुख का दायित्व की घोषणा हुई श्री मति आशा उपाध्याय ने कहा कि वो अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी और स्वदेशी आंदोलन को गति प्रदान करेगी।
मंच के इस वर्ग में क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते प्रांत संयोजक विशाल पुरोहित विभाग संयोजक स्वतंत्र सिंह देवड़ा जिला संयोजक ओम प्रकाश पुरोहित एवम संत श्री का आशीर्वचन मिला। श्री मति आशा उपाध्याय को सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।