नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिवर्ष जन जागरुकता अभियान

  • भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा को मिला भारत गौरव रिकॉर्ड में स्थान
  • हमें नेत्रदानी परिवार पर गर्व हैं

जावरा (अभय सुराणा) । जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नेत्रदान प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान जागरुकता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा हैं। नेत्रदान संकल्प पत्र हस्ताक्षर अभियान, नेत्रदान पोस्टर, नेत्रदान पेम्प्लेटस , नेत्रदान जागरुकता विडियो के माध्यम से रतलाम, जावरा,देवास और मन्दसौर आदि जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में कॉलेज परिसर में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आन लाइन संकल्प पत्र एक स्थान पर,एक ही समय में भर कर भारत गौरव में रिकॉर्ड दर्ज कराया गया।
नेत्रदान जागरुकता अभियान में डॉं. मुकेश कुमार राठौर रतलाम, डॉं. आयुष राठौर ग्राम बिरमावल, पीयूष राठौर,महाराजा गुरु गोविन्द सिंह आम्बा, गुरु प्रताप सिंह, श्रीमती प्रीति गोठवाल, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री,पं. अजय कुमार जोशी,पं. सत्येन्द्र जोशी,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी,जावरा -आलोट नेत्रदान प्रकोष्ठ प्रभारी अब्बास बोहरा, मन्दसौर नेत्रदान प्रकोष्ठ प्रभारी गौरव शर्मा,ठा. युवराज सिंह राणावत,प्रकाश बौरासी, विष्णु वर्मा,विजय रायकवार ग्राम दंतोडिया, उम्मेदसिंह जादौन आदि सदस्यों का प्रचार प्रसार में निरंतर सहयोगी रहते हैं। वर्तमान में रतलाम शहर में मरणोपरांत नेत्रदान की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई संस्था द्वारा प्रचार प्रसार का परिणाम हैं।उक्त जानकारी संस्था पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा प्रदान की गई।

Play sound