महावीर जन्म कल्याणक उत्सव – रतलाम में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया

रतलाम, 24 अगस्त। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ रतलाम के तत्वावधान में, परम पूज्य साध्वी संस्कार निधिश्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में पर्युषण पर्व के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

उत्सव का आयोजन

24 अगस्त (पर्युषण के पाँचवें दिन) सुबह 9:15 बजे फूल कुंवर बाई उपाश्रय में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर माता त्रिशला के 14 स्वप्नों की बोलियां प्रस्तुत की गईं। प्रत्येक बोलियों के बीच संगीत और धार्मिक भजनों के साथ बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। 14 सपना जी की बोलिया में महालक्ष्मी की बोली उच्चतम सवा लाख मोहनलाल राखेचा परिवार ने ली अन्य की विस्तृत इस प्रकार है गजराज – नवीन चंद चोपड़ा, वृषभ – विक्रम सिंह कोठारी, सिंह – श्रीपाल पावैचा, महालक्ष्मी – मोहनलाल राखेचा, माला – सुरेंद्रसिंह शार्दुलसिंह मेहता, चंद्रमा – डॉ. अभयकुमार चोपड़ा , सूर्य – पावैचा परिवार,इंद्रध्वज – श्रीमती कांताबाई मांगीलाल चोपड़ा, कलश – आलोक गांधी,
लालपदम सरोवर – श्रेणिकलाल सराफ, शीर समुद्र – मोतीलाल कमल लालन, देव विमान – महेंद्र ऋषभ पावैचा, रत्नों की राशि – सुरेंद्र सिंह जी सादुलसिंह मेहता, अग्नि – मनोहर लाल छाजेड़, राकेश सोनी लाभार्थी रहे। कार्यक्रम लगभग 4:30 घंटे तक चला और दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ।
परम पूज्य साध्वी संस्कार निधिश्रीजी म.सा. ने जन्म वाचन पश्चात प्रभु को पालने में झुलाया। श्रद्धालुओं ने प्रभु को नारियल और चावल अर्पित किए। इस अवसर पर लाभार्थी कांतिलाल चोपड़ा ने समाजजन को छापे लगाकर प्रसन्नता व्यक्त कराई।

कार्यक्रम संचालन

श्री संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा के नेतृत्व में मनोहर छाजेड़, मनसुख चोपड़ा, हेमंत बोथरा, जितेंद्र चोपड़ा, लोकेश लालन, राजेंद्र कोठारी सारंगी वाले और युवा संघ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Play sound