जयकारों के साथ पालने में झूले भगवान महावीर

जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । सकल जैन श्री संघ द्वारा पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन कार्यक्रम श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाया गया ।

प्रातः में भक्ताम्बर पाठ व स्नात्र पूजा पढ़ाई

सर्वप्रथम प्रातः में भक्ताम्बर पाठ का आयोजन हुवा प्रातः में पक्षाल, पूजा, प्रभु आरती व स्नात्र पूजा पढ़ाई गई। कल्पसूत्र का वाचन शेखर बोहरा ने किया ततपश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से गुजरी जगह-जगह गहुली बनाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

ये रहे लाभार्थी

धर्म ध्वजा चढ़ाने का लाभ पारसमल धींग परिवार राकोदा, कल्पसूत्र वेराने का पवन कुमार, जितेंद्र बाबेल परिवार, भगवान महावीर स्वामी को पालने में झुलाने का राकेश, योगेश जैन आरके परिवार,पहली आरती का राजेन्द्र कोठारी परिवार, मंगल दिवो आरती का महेश कोठारी परिवार, कुशल गुरुदेव व मणिभद्र दादा की आरती का नितेश कुमार नरेंद्र सुराणा परिवार, दादा गुरुदेव व पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वरजी की आरती का लाभ राकेश कुमार, मुकेश, रतनलाल बोहरा परिवार इंदौर ने लिया। साथ ही 14 सपना जी की बोलियों का लाभ लाभार्थी परिवार द्वारा लिया गया।

महाआरती कर प्रसादी का किया वितरण

नगर भ्रमण कर शोभायात्रा पुनः जैन मंदिर पहुची जहां महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया
इस अवसर पर श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट, नवयुवक परिषद, तरुण परिषद, महिला परिषद, बहु परिषद व बालिका परिषद आदि उपस्थित थे। संचालन महेश बोहरा व संजय बोहरा ने किया।

महावीर भवन स्थानक में भी हुआ जन्मवाचन

इसी प्रकार श्री वर्धमान जैन स्थानक श्रावक संघ द्वारा महावीर भवन पर भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन हुआ। सुधर्म प्रचार मण्डल जोधपुर से आये स्वाध्यायी भाइयों द्वारा कल्पसूत्र का वाचन किया गया। यहाँ प्रतिदिन प्रातः राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना, अन्तगढ़सूत्र एवं व्याख्यान, प्रश्नोत्तर स्तवन, चौपाई, देवसीय सांय प्रतिक्रमण के पश्चयात धर्म चर्चा, पौषध व संवर आदि धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है।

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम में आज होगा जन्मवाचन

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेन्द्र यतीन्द्र जयंतसेन वाटिका पर दिनांक 25 अगस्त को जन्मवाचन कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रातः मे स्नात्र पूजा होगी। सभी सपना जी व आरती की बोलीया लगाई जावेगी। जन्मवाचन पश्चयात आरती कर स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा।

Play sound