लायंस क्लब रतलाम अभिमा : डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सलाहकार समिति की प्रथम एडवाइजरी मीटिंग संपन्न

रतलाम 28 अगस्त। लायंस क्लब रतलाम अभिमा द्वारा जोन चेयरपर्सन एमजेएस लायन सरोज ओझा की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सलाहकार समिति की प्रथम एडवाइजरी मीटिंग कस्तूरबा नगर स्थित राजभोग होटल में आज संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता जी दवे थी। सभा के प्रारंभ में ध्वज वंदना का वाचन कर राष्टगान किया। क्लब अध्यक्ष लायन सुनीता पाठक ने स्वागत भाषण में सभी का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारी परंपरा है।
आगामी सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम शीघ्र ही दो स्कुलों मे वाटर कुलर, जरुरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीनें ,स्कुलों में पंखे, आदि अन्य कार्य इस महिने करने जा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने क्लब को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।आयोजिका जोन चेयर पर्सन सरोज ओझा ने उनके सभी जोन क्लब को व्यवस्थित कार्य करने की प्रेरणा दी।अभीमा क्लब द्वारा प्लानर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में रीजन सचिव नीरज सुरोलिया, रवि बोथरा, सीमा सुरोलिया,उषा दुबे,प्रथमा कौशिक, आरती त्रिवेदी,वैशाली माचवे,आशा चौधरी, संतोष जोशी, शशि संघवी, राधा जोशी, कांता छंगानी,कौशल्या त्रिवेदी अरुणा सोनी, मोना शर्मा ,इन्दु उपाध्याय,शारदा शर्मा, रक्षा मिश्रा, संतोष पुरोहित आदि उपस्थित थी।आभार प्रथम कौशिक ने माना। उक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष सुनीता पाठक ने दी।