

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड और पानी टंकी रोड में स्थित दोनों जैन मंदिरों को फूलों एवं झालर लाइट के प्रकाश से सजाया गया। सर्वप्रथम आज प्रातः भगवान का मंत्रित जल से अभिषेक, शांति धारा पुरुष और बच्चों ने केसरिया वस्त्र पहन कर किया सभी महिलाएं , युवतियां लाल पीला केसरिया परिधान में पूजा विधान कार्यों में लगी रही जैन मंदिर में जयपुर से आई निर्मला दीदी द्वारा दशलक्षण महापर्व पर उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में सहायक होता है यह पर्युषण पर्व भगवान महावीर के मूल 5 सिद्धांतों पर आधारित है क्षमा वीरो का आभूषण है जीवन में क्षमा को धारण करके ही विश्व में शांति प्राप्त की जा सकती है समाज और परिवार में शांति रह सकती है क्षमा वह हथियार है जिसके द्वारा किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है और आपस के बैर, दुश्मनी क्षण भर में ही दूर हो जाते हैं मन और मस्तिष्क में किसी के लिए किसी भी प्रकार से नीचा दिखाने के विचार नहीं रह जाते हैं और ना ही किसी के प्रति कटुता दुश्मनी रहती है.।
जैन धर्म में पर्यूषण पर्व के दौरान यह संकल्प लिया जाता है कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप में किसी भी जीव को कभी भी किसी प्रकार का कष्ट नहीं पहुंचाएंगे संसार के समस्त प्राणियों से जाने अनजाने में किए गए गलतियों के लिए क्षमा याचना करेंगे दशलक्षण पर्व प्रकृति और पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है मानसून के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व पूरे समाज को प्रकृति से जुड़ने की सीख देता है।
आज प्रातः मूल नायक श्री पारस नाथ भगवान का प्रथम अभिषेक अमरेश जैन गंगवाल, और शांति धारा करने का सौभाग्य बिनोद जैन सोगानी के परिवार* को मिलाभगवान आदिनाथ की वेदी पर भगवान मल्लीनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा के पुण्यार्जक*अशोक जैन पाटोदी के परिवार को मिलाभगवान का श्री विहार कर सरस्वती भवन के पांडुकशीला में विराजमान आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक के पुण्यार्जक*राकेश जैन छाबड़ा, ओर शन्तिधारा हर्ष, करिश्मा जैन छाबड़ा के परिवार को मिला।
श्री दिगम्बर जैन नया मंदिर जी के मूलनायक देवाधिदेव 1008 श्री महावीर भगवान का प्रथम अभिषेक व शांति धारा के पुण्यार्जक बिनोद जैन गंगवाल परिवार के मिलाआज की संध्या में भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा समाज के पदाधिकारी कार्यक्रम संयोजक सभी लोग इस महापर्व को सफल बनाने में लगे हुए हैं रात्रि में भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन 10 दिनों तक होगा। जिसमें बालिका मंडल महिला समाज जैन युवक समिति के सदस्य भाग लेंगे। आज रात्रि में सम्यक ज्ञान चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन होगा यह सभी जानकारी जैन समाज मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने दी