रतलाम, 28 अगस्त। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर तथा आने वाले त्योहारी सीजन के दौरन ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए कानपुर सेंट्रल से असारवा(अहमदाबाद) के मध्य गाड़ी संख्या 01905/01906 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी।
गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल असारवा स्पेशल, कानपुर सेंट्रल से 22 सितम्बर से 03 नवम्बर, 2025 तक तक चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रति सोमवार को 08.15 बजे चलेगी तथ प्रति मंगलवार को 05.45 बजे असारवा पहुँचेगी। रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर प्रति सोमवार को इस ट्रेन का आगमन 21.20 बजे एवं प्रस्थान 21.25 होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01906 असारवा – कानपुर सेंट्रल स्पेशल, असारवा से 23 सितम्बर से 04 नवम्बर, 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रति मंगलवार को 09.15 बजे प्रस्थान तथा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आगमन प्रति बुधवार को 07.00 बजे होगा। रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान प्रति मंगलवार को (17.55/18.00) बजे होगा।
गाड़ी संख्या 01905/01906 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन का परिचालन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ किया जाएगा। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में इटावा, फिरोजाबाद, टूण्डला, इदगाह, फतेहपुर सिकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली , उदयपुर सिटी , जावर, डूँगरपुर एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गये हैं।
इस ट्रेन के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।