वरिष्ठ चिकित्सक के डॉ. प्रकाश सराफ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम। रतलाम नगर के वरिष्ठ चिकित्सक के डॉ प्रकाश सराफ (90) का निधन हो गया वे डॉ आशा सराफ के पति व डॉ ओनिल सराफ के पिता थे वेदव्यास कॉलोनी स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली त्रिवेणी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया पुत्र ओनिल सराफ ने मुखाग्नि दी । पद्मश्री डॉ लीला जोशी, डॉ जयंत सूबेदार, आईएमए अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव ,डॉ अरुण पुरोहित, डॉ उदय यार्दे, एडवोकेट सुनील जैन, डॉ राहुल पंजाबी, विजय शिवानी, राजेश व्यास, डॉ मंगलेश धाकड़, डॉ प्रदीप कोठारी, डॉ योगेंद चाहर, राकेश पोरवाल सहित नगर के चिकित्सकों समाज सेवियों व नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Play sound