रतलाम। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वावधान में अष्टापद तीर्थ प्रेरिका प.पु. साध्वी श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी म.सा. की शिष्या वात्सल्य मूर्ति प.पू. संस्कार निधि जी म.सा. के सानिध्य में 31 अगस्त, रविवार को मणि धारी दादा की 885वीं जन्म जयंती का आयोजन होगा।
प्रातः नवकारसी के बाद आनंद भवन से रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर भ्रमण कर फुल कुंवर बाई उपाश्रय पर संपन्न होगी। यहाँ संस्कार निधि जी म.सा. सहित पूज्य संतों के प्रवचन होंगे। तत्पश्चात श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आनंद भवन में रहेगा। दोपहर में अमृत सागर दादावाड़ी पर मणि धारी दादा की पूजन एवं गुरु भक्त द्वारा पढ़ाई जाएगी। विभिन्न तपस्वियों, प्रतियोगिता विजेताओं एवं कलाकारों का बहुमान प्रवचन उपरांत किया जाएगा। यह जानकारी संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा एवं सचिव लोकेश लालन ने दी।