
रतलाम 29 अगस्त । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समिति द्वारा नागरिकों से अपील की है कि शीघ्र अतिशीघ्र अपने परिवार की समग्र आई.डी. को चेक करे अगर समग्र ईकेवाईसी नही हुई है तो नगर निगम कार्यालय के आईटी सेल में उपस्थित हो निःशुल्क ईकेवायसी करवाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की कि ईकेवायसी हेतु वार्डवार शिविर आयोजित किये जायें।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।