भाजपा महिला मोर्चा ने की महाआरती

रतलाम 30 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शनिवार को महिला मोर्चा ने महाआरती की। महाआरती के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश कार्य.सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे, जिला मंत्री जीवन ज्योति, जिला कार्यालय मंत्री सीमा अग्रवाल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर, अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष भारती राहोरी, सुरेखा सेन, रीना पाल, सुनीता शर्मा उपस्थित रहे।

Play sound