मंत्री चैतन्य काश्यप से रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की

रतलाम। रेडक्रॉस सोसायटी पवित्र उद्देश्य को लेकर विश्वभर में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सक्रिय है, इसका एक हतिहास है, इससे जुडना और इसके उद्देश्यों के लिए कार्य करना गोरव की बात है।
यह बात मंत्री चैतन्य काश्यप ने रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कही। सौजन्य मुलाक़ात में बधाई देते हूए कहा कि रतलाम जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने स्व. महेंद्र गादिया के नेतृत्व में पिछले बोर्ड ने उल्लेखनीय कार्य करते हूए जरुरत मंदों की सेवा के अनेक कार्य किये जिससे रेडक्रॉस के महत्व को आमजन ने समझा और अपना योगदान भी दिया । उम्मीद है यह बोर्ड भी समाजसेवा के कुछ नये कार्य और योजनाएं बनाएगा जिससे मानव सेवा के क्षेत्र में इसकी स्थानीय पहचान बने । आपने स्ंस्था के कार्यो में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
संचालक मंडल के शरद जोशी, अशोक जैन लाला, चेयरमेंन प्रितेश गादिया डिप्टी चेयरमेन सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लुणिया, सुनील पारिख, एडवोकेट, राजेश रांका, हेमंत मुणत ने भी श्री काश्यप का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में संचालक मंडल समाजसेवा के कार्य को आगे बडाएगा और स्वास्थ सेवा को केसे बेहतर बनाएं इसमें भी प्रशासन को सहयोग करेगा, लोगों के सुझाव भी सदैव आंमत्रित रहेगे।

Play sound