“धोखा, छल और मायाचारी से भरा जीवन हमें दुख की ओर ले जाता है – विदुषी डॉ. निर्मला सांघी

झुमरी तिलैया। जैन समाज के श्रद्धालु भक्त जनों ने आज 10 लक्षण महापर्व का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया। इस मौके पर जयपुर से आई विदुषी डॉ. निर्मला सांघी ने आर्जव धर्म पर दिया प्रवचन देते हुए कहा की “धोखा, छल और मायाचारी से भरा जीवन हमें दुख की ओर ले जाता है। सच्चा सुख और शांति केवल सरलता और ऋजुता में है।”
अपने प्रवचन में डॉ. संघी ने कहा कि हमारी आत्मा एक पवित्र द्रव्य है, लेकिन मोह और कषाय के कारण हमने अनादिकाल से अपने भीतर दुख पैदा किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हम चारों गतियों में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आर्जव धर्म का दिवस है और यह हमारी आत्मा में कोमलता और सरलता के प्रवेश का समय है। उन्होंने श्रोताओं से आह्वान किया कि बहाने बनाने और दूसरों को ठगने की मायाचारी छोड़ दें और अपनी आत्मा को निर्मल बनाने पर ध्यान दें। “जैसे मिथ्यात्व के जाने पर सम्यक दृष्टि आती है, वैसे ही मायाचारी के जाने पर सरलता आती है।” उन्होंने मशहूर गीत “क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे” का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अपनी आत्मा की असली शक्ति को पहचानना होगा और दूसरों से छल-कपट नहीं करना चाहिए।
इसके पूर्व आज प्रातः दोनों जैन मंदिरों में भक्त जनों ने श्रद्धा भक्तिपूर्वक उत्तम आर्जव धर्म की विधान पूजा की केसरिया धोती दुपट्टा में पुरुष युवकों ने भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा विश्व शांति मंत्रों के द्वारा किया आज बड़ा मंदिर में मूल नायक पारसनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा सुरेश नरेंद्र सिद्धार्थ अरिहंत जैन झाझंरी परिवार ने किया श्री जी का विहार कराकर पांडुकशीला में विराजमान कर अभिषेक सुरेंद्र सरिता जैन काला परिवार ने किया भगवान आदिनाथ बेदी पर शांति धारा अमित आर्जव जैन छाबड़ा परिवार ने किया श्रीजी की मुख्य शांति धारा अशोक,साकेत जैन सरावगी परिवार ने ओर दूसरी ओर से आर्जव जैन छाबड़ा ने किया।ओर नया मंदिर के भब्य प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक ओर शांति धारा चुन्नीलाल प्रदीप पीयूष जैन छाबड़ा परिवार ने किया । इसके पश्च्यात सुर समार्ट सुबोध-आशा जैन गंगवाल के द्वारा संगीतमय पूजन कराया गया।दिन में तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया।सभी कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री ओर जयपुर से आई निर्मला दिदी के निर्देशन में हो रहा है ।
सन्ध्या में दोनों मंदिर जी मे भब्य आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक तंबोला का आयोजन परियोजना निर्देशक प्रमोद जैन पांड्या,अमित जैन सेठी (मोनी) के निर्देशन में निर्मला दीदी के द्वारा किया गया।पुरुस्कार वितरण ओम प्रकाश हीरा मानी जैन सेठी के द्वारा दिया गया। इन सभी कार्यक्रम में विषय रूप से समाज के पदाधिकारिगण, दसलक्षण कार्यक्रम संयोजक जैन महिला संगठन, जैन युवक समिति के सदस्य उपस्थित थे।यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दे दिया।

Play sound