
रतलाम। मुगिया में 13 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली फीबा अंडर-16 एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए रतलाम के बास्केटबॉल कोच मनोज सिसोदिया को भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है।
भारतीय टीम 29 जुलाई से दिल्ली के आईजी स्टेडियम में अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। मनोज सिसोदिया इससे पहले भी जून 2025 में मालदीव में आयोजित फीबा अंडर-16 एशिया कप में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए टीम को जी दिला चुके हैं।
भारतीय बास्केटबॉल महासचिव श्री कुरविंदर सिंह गिल, रतलाम बी.एफ. अध्यक्ष सुशील अजमेर, बास्केटबॉल सचिव सुरेंद्र सिंह धीमान एवं सह सचिव देवेंद्र सिंह भदवा ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया और मनोज सिसोदिया को शुभकामनाएं दीं। जानकारी विक्रम बाथम ने दी।