रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

1 जनवरी से अभी तक तक 932 स्थाई एवं 10,938 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान जारी है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत 01 जनवरी 2025 से अभी तक विभिन्न प्रकरणों में वांछित फरार 932 स्थाई वारंट एवं 10938 गिरफ्तारी वारंट तमिल कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Play sound