
रतलाम। भारतीय संस्कृति के त्योहार गणेश उत्सव विद्यालय में गरिमा मय रूप से मनाया जा रहा है। इसमें श्री मति ललिता कदम के सानिध्य में छात्र-छात्राओं ने जो मिट्टी के गणेश बनाए उनकी पूजा अर्चना हो रही है इस उत्सव में उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा कि जब हमारा देश पर अंग्रेजो ने कब्जा कर रखा था तब समाज में एकता की भावना रखने के लिए आदरणीय लोकमान्य तिलक जी ने सामूहिक रूप से गणेश उत्सव को मनाया जानें की शुरुवात की सन 1888 में की थी ताकि हम सब एक जगह इकट्ठा होकर धार्मिक एवम देश हित में कार्य कर सके और सामूहिक पूजन कार्य को बनाए रखे उनके इस कार्य से समाज में एकता की भावना जागृत हुई और आजादी में इसका योगदान मिला।
श्रीमति ललिता कदम ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं को आव्हान किया कि हमे तिलक जी के बताए अनुसार हमारा समाज इक्कठा करना है ताकि हमारा भारत और उन्नति के मार्ग पर बड़ सके ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हुए हमारे त्यौहार मनाए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कमल राठौर राजीव पंडित आशीष तिवारी सुभाष धनोतिया नूतन मजावदिया बिना वर्मा रमा तिलवानी आशा शर्मा सुनीता गहलोत नंदिनी शर्मा रोहित पांचाल शांतिलाल लोकेश छात्र छात्राओं भूमि भावना नीलम कृष्णा आराधना ममता भाग्यश्री खुशी पायल मधु वंशिका संध्या प्रजापत हर्षित पाटीदार अंजनी जोशिका पूजा मुस्कान माधव कपिल हिमांशु सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।