
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ के संस्थापक अध्यक्ष एवं एमपी रीजन के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश जी गादिया रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त कर चेयरमैन निर्वाचित होने पर जैन सोश्यल ग्रुप यूथ परिवार के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया जैन सोशल ग्रुप यूथ अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि प्रितेश जी समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे हैं आपके पूज्य पिताजी स्व.महेंद्र जी गादिया भी पूर्व में रेड क्रॉस सोसायटी चैयरमेन और वरिष्ठ समाजसेवी भी रहे आपके पिताजी के नक्शे कदम पर चलते हुए आपने भी समाज सेवा को अपनी राह चुना।
रेड क्रॉस सोसाइटी चैयरमेन प्रितेश गादिया ने कहां की वह अपने इस पद पर रहते हुए रेड क्रॉस को समाज सेवा के क्षेत्र में नइ ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे आपने अपने अभिनंदन पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर यूथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, वर्तमान अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, सौरभ मूणत, अभिषेक रांका, गर्वित गोखरू, वीरेंद्र कटारिया, यतेन्द्र मेहता, हर्ष जैन, अर्पित बोथरा, अमित गोरेचा विकास काकड़ीवाल, डॉ रौनक जैन, प्रतीक लोढ़ा, अर्पित मूणत, अंकित मेहता, सौरभ बोथरा, मनीष संघवी, अरिहंत बोराणा आदि मौजूद रहे।