

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी मसा एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी मसा के पावन सानिध्य में दिनांक 23 सितंबर 2025 को देशनोक में केसुंदा नीमच निवासी दीक्षार्थी भाई अमित गांधी की दीक्षा होना संभावित है मुमुक्ष भाई अपने परिवार के साथ रतलाम शासन दीपक रोहित मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन हेतु रतलाम पधारे।
इस अवसर पर साधमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पीरोदिया पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया मदनलाल कटारिया विनोद मेहता मणिलाल घोटा राजेश सियार प्रीतेश गादिया सुमित कटारिया राष्ट्रीय मंत्री कमल पीरोदिया महिला मंडल से संगीता मूणत समता युवा संघ से अर्पित गांधी बालक मंडल से नमन कोठारी बहु मंडल से श्वेता पिरोदिया बालिका मंडल से एनी मुरार आदि ने उनका अभिनंदन किया।
राम गुरु की जय जयकार के साथ पूरा सदन सरोभार हुआ उनके साथ पधारे उनके माता-पिता व परिजन का अभिनंदन भी संघ द्वारा किया गया इस अवसर पर उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अशोक पिरोदिया ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष श्री छाजेड़ द्वारा दिया गया एवं गीत का प्रस्तुतीकरण समता युवा संघ के सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात वरथाल का कार्यक्रम भी संघ सदस्यों द्वारा किया गया। उसके पश्चात मुमुक्ष भाई द्वारा मंगलाचरण देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।