रिटायर्ड सैनिको ने की गजानन जी की आरती

रतलाम। राजस्व कॉलोनी में आयोजित किये जा रहे सार्वजनिक गणेश उत्सव में पूर्व सैनिक श्री प्रवीण जोशी एवं पूर्व सैनिक श्री लोकेश उपाध्याय,पूर्व सैनिक सुरेश मालवीय के मुख्य आतिथ्य में भगवान गजानन जी की आरती की गई। यहां आज के अतिथि द्वय का शर्मा परिवार एवं आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। आज यहां आयोजित किए जाने वाले आयोजन में सुंदरकांड का आयोजन प्रमुख रूप से किया गया जिसके मुख्य यजमान श्री शांतिलाल जी शर्मा धामनोद वाले, पूर्व सैनिक भाई प्रवीण जी शर्मा एवं परिवार रहा। सुंदरकांड में पंडित गोपाल कृष्ण जी शास्त्री एवं टिम के द्वारा मनमोहक सुंदरकांड के साथ ही देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया गया जिसकी सभी उपस्थित जनों सराहना करते हुए क्या बच्चे क्या बड़े क्या अतिथि सभी जोश के साथ भजनों की धुन पर थिरक उठे।
भीषण वर्षा के बाद भी इस बार दसवें एवं अंतिम दिवस पर भी आयोजक मंडल,परिवारों के साथ ही कॉलोनी के साथ साथ ही नगर भर के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा हे,यहां पूरे नगर से परिवार यहां आयोजन में सम्मिलित होकर आ के आयोजनों में धर्मलाभ ले रहे हैं ।