

रतलाम। डीसीबी बैंक ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को निभाते हुए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया।
इस अभियान के तहत वर्षित फाउंडेशन एवं दिव्या जीवन संस्था के सहयोग से अनुसूचित जाति कन्या वरिष्ठ छात्रावास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रखर कोठारी ने कहा कि “वृक्षारोपण स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।” उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संस्थाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में बैंक स्टाफ सर्वश्री सतीश भोजने, जितेंद्र राठौर, देवेंद्र सिंह भाटी, अंकित राठौर, रुपेश चौरसिया, रोहित एम., शुभेंद्र जैन एवं जयंत मिश्रा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।