भादो माह में भजन किर्तन का आयोजन किया गया

रतलाम । कस्तूरबा नगर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सुमंगल गार्डन में भादो माह में भजन किर्तन का आयोजन किया गया । इस दौरान महिलाओं ने ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय …नटखट गोकुल के राजा अखियां तरस गई अब तो आजा …. राम आयेगे तो अंगना सजाऊँगी…ॐ मां जय मां जय जय मां सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किये जिन पर महिलाओं में जमकर नृत्य किया। सविता तिवारी, कोपल पोरवाल, सुनंदा व्यास, नूतन भट्ट,पद्मा चास्टा, नामिता व्यास, सुनंदा पंडित, श्वेता विंचुरकर, वीणा छाजेड़, रुचिका काबरा, प्रतिभा चांदनीवाला सहित क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थी अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।