गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर जोधपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ

रतलाम,। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव का शुभारंभ 05 सितम्बर, 2025 को सम्पन्न हुआ।
माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा माननीय विधायक श्री मनोज निर्भयसिंह पटेल एवम अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी बत्ती दिखाकर ट्रेन को रवाना कर ठहराव का शुभारंभ किया गया।
गाड़ी संख्‍या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस का गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 21.50/21.52 बजे एवम गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस का गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 05.17/05.19 बजे होगा।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(पावर) लेफ्टिनेंट डी.के. प्रजापति, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी , बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवम यात्री उपस्थित रहे।