शारदीय नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा

रतलाम। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट रतलाम की साधारण सभा का आयोजन नवरात्रि महोत्सव 2025 की तैयारियों के संबंध में आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि महोत्सव दिनांक 22 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। तैयारियों केलिए कार्य आबंटन हेतु विभिन्न समिति का गठन किया गया । जिसमें राजाराम मोतियानी, सत्यनारायण कसेरा, पूरणमल अग्रवाल, हरीश कुमार बिंदल, राजेंद्र शर्मा विभिन्न समितियों में कार्य आबंटन करने का कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करने व किसी भी प्रकार की बहस न करते हुए धार्मिक भाव के साथ आनंद पूर्वक कार्य करने की बात अध्यक्ष राजाराम मोतियानी द्वारा कही गई ।
दीपक पुरोहित द्वारा कार्यकताओं से कहा की आप रतलाम के एक प्रतिष्ठित ट्रस्ट के कार्यकर्ता हे, आप अपनी सेवा ऐसी देवे की जनता आपके व्यवहार व आपकी सेवा से प्रसन्न होकर आपको याद रखे । मोहनलाल भट्ट ने कहा कि आप को जो भी जिम्मेदारी दी गई हे या आपने स्वेच्छा से ली है उसे समय पर और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाए। हरीश कुमार बिंदल द्वारा नवरात्रि में गरबा खेलने वाली माता बहनों से निवेदन किया हे कि वे गरबा खेलने के लिए पारंपरिक परिधान में ही आए। गरबा खेलने के लिए पास श्री झूलेलाल मंदिर हाल में दिनांक 11 सितम्बर से 20 सितम्बर तक प्रति दिन शाम को 6 बजे से 10 बजे तक लिखे जाएंगे। नाम लिखवाने के लिए निर्धारित समय पर आए साथ में अपना आधार कार्ड एवं एक फोटो साथ में लाए। साथी सर्वनामुमति से निर्णय लिया गया कि कालिका माता में गरबे के दौरान कोई भी निजी व्यक्ति वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा केवल मीडिया से संबंधित वीडियोग्राफर व फोटोग्राफर को अनुमति रहेगी ।
बैठक में राजाराम मोतियानी, अध्यक्ष, मोहनलाल भट्ट, उपाध्यक्ष, हरीश कुमार बिंदल, सचिव, दीपक पुरोहित, परामर्शदाता, पूरणमल अग्रवाल, संगठन सचिव, राजेंद्र शर्मा, पूरन चोईथानी एवं ट्रस्ट के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।