संत गोविन्दराम शास्त्री का द्वैमासिक चातुर्मास के बाद सोमवार को रतलाम में होगा मंगल प्रवेश

रतलाम। रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा, जोधपुर उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री का द्वैमासिक चातुर्मास के बाद सोमवार शाम को 5 बजे रतलाम में मंगल प्रवेश होगा ।
रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा, जोधपुर राजस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज एवं उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री संत मंडली सहित द्वैमासिक चातुर्मास आँवली घाट माँ नर्मदा तट नर्मदापुरम , मध्यप्रदेश में सभी मध्यप्रदेश भक्तो द्वारा आयोजित किया गया जिसका समापन 6 सितम्बर को हुआ , चातुर्मास समिति मध्यप्रदेश द्वारा महाराज श्री को पुन: निज गुरुस्थान रामधाम खेड़ापा पहुँचाने के लिये सेकड़ो वाहन एवं भक्तों के साथ 8 सितम्बर को आँवली घाट नर्मदापुरम से सुबह 8:30 प्रस्थान करेंगे वह शाम 5 बजे रतलाम में आगमन होगा । श्री आत्म कल्याण रामविलास ट्रस्ट पदाधिकारी गोविंद काकानी ने बताया महाराज श्री का चातुर्मास सत्संग समापन के बाद रतलाम आगमन पर कालिका माता मंदिर प्रांगण सर्व प्रथम कालिका माता ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा बादबड़ा रामद्वारा पुरोहित जी के बास तक भव्य गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकली जाएगी एवं रात्रि रामद्वारा परिसर में सत्संग वह प्रात: जोधपुर के लिए प्रस्थान ।

Play sound