जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप किया गया सम्मान

रतलाम । जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप मेन के व फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य राजेश रांका एवं अशोक जैन लाला विगत दिनों रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में निर्वाचित होने पर है ग्रुप परिवार द्वारा दोनों सम्मानित सदस्यों का स्वागत शाल श्रीफल मोतियों की माला से बहुमान किया गया । रांका टावर लक्कड़पीठा रोड पर किया गया।
ग्रुप के अनिल वोहरा की अध्यक्षता में फेडरेशन पदाधिकारी नरेन्द्र गांग एव जयवन्त कोठारी की उपस्थिति में स्वागत अभिनन्दन किया गया। ग्रुप के सचिव विपिन पुंगलिया,नीलेश पोरवाल (काकड़ीवाला) सुनील चपरोत, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, महेंद्र कांठेड़, अजय गोखरू आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाइयां दी तथा मिठाई खिलाकर शुभकामना प्रेषित की।

Play sound