
जावरा(नि प्र) अबु सईदी लंगर खाना सोसाइटी द्वारा दरगाह परिसर में संचालित लंगर खाना की, 28 वीं वर्षगांठ पर परिसर की आकर्षक सजावट की गई।लंगर खाना संचालक बाले खान मेव ने बताया कि लंगर खाना की स्थापना 6 सितम्बर 1997 को की गई थी। व्यवस्थापक समिति में हर धर्म से जुड़े लोग शामिल हैं। लंगर खाना में पिछले, 28 वर्षों में लगभग 85 लाख लोग भोजन ग्रहण कर चुके हैं। लंगर खाना की स्थापना और संचालन में मोहनलाल मोड़क वाले के साथ ही स्वर्गीय साबिर भाई पूर्व एल्डरमेन का विशेष योगदान रहा है यहाँ प्रतिदिन एक हजार से 1200 जरूरतमंद शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। विशेष रूप से होली – चेहल्लुम के अवसर पर तीन दिनों में लगातार, 20 से 25 हज़ार जायरीन को भोजन कराया जाता है।पिछले सात सालों में कमेटी द्वारा नये किचन का निर्माण कराया गया है, इसी के साथ प्रति घंटा 2000 रोटी बनाने वाली मशीन लगाई गई है, सोलर सिस्टम की स्थापना की गई तथा हाल ही में 35 किलों वाट का जनरेटर सेट लगाया गया है ताकि पॉवर फेल होने पर जायरीन के लिए समय पर भोजन तैयार कराया जा सके। कमेटी द्वारा वर्षगांठ मानते हुए जरूरतमंदो, जायरीन को विशेष भोजन कराया गया। इस मौके पर अबु सईदी लंगर खाना सोसाइटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंघल, सचिव अकील अहमद शेख, सहायक सचिव मोहम्मद हुसैन भाई, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार टुकडिया, वालांटियर्स सलीम कुरेशी, सैय्या भाई, सादिक कुरेशी, याकूब कुरेशी, वकील भाई,सद्दाम कुरेशी, जहांगीर उर्फ टीटू, रजनीश सिंह, मैडम तारा, मौलाना मोहम्मद हुसैन, ज़ाहिद शाह, कययूम कुरेशी के साथ ही खिदमत कमेटी के युसुफ मौलाना, गफ्फार कुरेशी,खादिम वाहिद अली,शकील खान,दरगाह कमेटी के शाहनवाज़ खान, ग़फ़्फार मेव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।