श्री अखिल भारतीय नाहर बंधु जैन महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन पुणे में संपन्न

जावरा के शेखर नाहर हुए सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा)। नगर के प्रसिद्ध समाज सेवी नेत्रदान प्रकल्प के प्रदेश प्रभारी शेखर नाहर को नाहर बंधु जैन महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन जो पुणे में आयोजित था इस सम्मेलन में शेखर नाहर द्वारा अपने क्षेत्र में की जा रही निःस्वार्थ सेवा गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश नाहर एवं उनकी टीम द्वारा सम्मानित किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष मां के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शेखर ने कम उम्र में सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न प्रकल्प फिर चाहे वह नेत्रदान हो जीव दया हो या समाज सेवा के क्षेत्र में अन्य कोई कार्य हो इसके साथ ही छोटी-छोटी मूवी बनाकर जन जागरण चाहे वह रक्तदान से संबंधित हो या बेटियों से संबंधित हो एक नई चेतना लाने का प्रयास किया है आज नाहर इनको सम्मानित करते हुए अपने आप को गोरवान्वित महसूस करता है श्री नाहर के सम्मानित होने पर नगर के स्नेहीजनों व शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Play sound