शुभम शिशु विहार हाई स्कूल में ” गौ सुरक्षा और सेवा ” के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम। राष्ट्रीय गौरव रक्षा विभाग भारत की रतलाम शाखा द्वारा राजेन्द्र नगर स्थित शुभम शिशु विहार हाई स्कूल में ” गौ सुरक्षा और सेवा ” के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इस अवसर पर रतलाम जिला अध्यक्ष सविता तिवारी द्वारा बच्चों को गौ सेवा और गौ रक्षा हेतु प्रेरित किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें संस्था अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने लिखा गाय हमारी माता है, हम गौ माता की पूजा करते हैं व गौ माता में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है।इस अवसर पर शुभम शिशु विहार हाई स्कूल के अध्यक्ष अशोक आप्टे प्राचार्य श्रीमती रेखा त्रिवेदी एवं गौ रक्षा समिति की जय श्री व्यास संगीता राठौर रचना मेहता सरिता ऊंटवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। इनको किया गया पुरस्कृत प्रथम विनीत डागर द्वितीय यशवंत परमार तृतीय कोमल सिसोदिया तथा पांच बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। संचालन व आभार रेखा त्रिवेदी ने माना ।

Play sound