भाजपा के वरिष्ठ नेता इनायत बाबा का निधन

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष इनायत बाबा का आज सुबह निधन हो गया आपको शैरानी पुरा कब्रिस्तान में सुप्रुद- ए-खाक किया गया ।
उनके शैरानी पुरा स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली जिसमें वरिष्ठ सहकारी नेता पत्रकार शरद जोशी, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, वरिष्ठ नेता शब्बीर राही, पूर्व पार्षद सईद कुर्रेशी पूर्व पार्षद सलाम पहलवान, पूर्व पार्षद गोपाल परमार, पूर्व पार्षद सलीम मेव मंडल मीनिर्वा टेलर, अफजल शाह, नन्हे आर के, एवं समाज जन सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ‌।
इनायत बाबा ने लम्बा राजनैतिक जीवन बिताया उनकी संघर्ष यात्रा से प्रेरणा लेकर कई अल्पसंख्यक भाजपा और इसके पूर्व जनता पार्टी से जुडे.भाजपा और कांग्रेस सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हूए खेराजे अकीदत पेस की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है उक्त जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुबारिक शैरानी द्वारा दी गई।

Play sound