
जावरा (अभय सुराणा)। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार हरण को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने यह नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव के मार्गदर्शन एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री सिंधु राज तथा संभागीय मंत्र शेखर नाहर की अनुशंसा पर जारी किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि हरण को संगठन की गतिविधियों के संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन विगत कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत अधिकार एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है। हरण के मनोनयन पर साथियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन की गतिविधियाँ और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी।उक्त जानकारी संभागीय मंत्री शेखर नाहर ने दी।