जैन पत्रकार जगत का सर्वोच्च सम्मान श्री प्रदीप जैन को

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। जैन समाज का सर्वोच्च पत्रकार सम्मान राजा श्रेणिक पुरस्कार प्रथम बार प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य एवं दैनिक विश्व परिवार के संपादक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के परामर्श दाता प्रदीप कुमार जी जैन को तपो भूमि प्रदाता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में दिनांक 13 सितंबर शनिवार को कोटा राजस्थान में दिया जाएगा। फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आप के मनोनयन से जैन समाज में खुशी की लहर आप के पुरस्कार के लिए मनोनीत होने पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों अमित कासलीवाल मनोहर झांझरी राकेश विनायका कमलेश कासलीवाल हंसमुख गांधी टीके वेद एवं श्रीरोमणी संरक्षिका श्री पुष्पा जी कासलीवाल एवं समस्त सोशल ग्रुप पदाधिकारियों ने बंधाई दी।

Play sound