श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर, विश्वकर्मा धाम पर आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा

रतलाम। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर, विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर भिलवाड़ा के प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री प्रीतम जी व्यास गुरु जी द्वारा दिनांक 09 सितंबर से 15 सितंबर तक सुबह 11 बजे से 01 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।

कथा के दुसरे दिन आरती में विशेष रूप से आमंत्रित क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता जी सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा जी सोनी, पूर्व समाज ट्रस्ट अध्यक्ष, एवं श्री विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम की जमीन को क्रय करने वाले श्री मोतीलाल जी वंडेला, डाक्टर श्री एम एल सावरीया जी, श्रीमती अलका सावरीया, श्री प्रवीण जी नागल आदि उपस्थित हुए जिनका मंदिर समिति की और से श्री राजेश नागल, श्री महेश वंडेला, श्री जितेन्द्र बामनिया, श्री विष्णु जी भाणनेचा, आदि द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।

Play sound