
रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा रतलाम मे विराजित आचार्य श्री रामलाल जी मसा के अज्ञानूवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी मसा आदि ठाणा के दर्शन हेतु पधारी मुमुक्ष बहन सिद्धिजी बोरा एवं उनके परिवारजन का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संघ के प्रीतेश गादिया एवं अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 13 अक्टूबर को आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से देशनोक की पावन धरा पर मुमुक्ष बहन की दीक्षा संभावित है। इस हेतु रतनपुरी की पावन धरा पर पधारने पर संघ मंत्री अशोक पिरोदिया, अतुल बाफना, सुशील गोरेचा, प्रकाश नंदेचा, सुमित कटारिया, राजेश सियार, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, नमन कोठारी, कविता मेहता, एनी मुरार, महावीर मूणत, ललित कटारिया, निलेश मूणत, कमल धमानी, संजय घोटा, मधु घोटा, तुषार संघवी, आदि संघ के सदस्य द्वारा वितरागता की ओर बढ़ रहे हैं यह कदम भजन गाकर दीक्षार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया एवं राम गुरु की जय जयकार के साथ तिलक शॉल श्रीफल माला के साथ बहुमान का कार्यक्रम समता अतिथि भवन घास बाजार पर संपन्न किया। संचालन मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा किया गया।