मानवीय सेवा में सदैव तत्पर श्री काकानी : परिवार को ढूंढ अस्थियां सौपी

रतलाम। लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर दिव्यांग के मृत्यु होने की सूचना क्षेत्रीय रहवासियों ने समाज सेवी गोविंद काकानी को प्रदान की तत्पश्चात दो बत्ती थाने के माध्यम से उक्त 50 वर्षीय दिव्यांग का अंतिम संस्कार विधि विधान से जवाहर नगर शमशान पर कर दिया था। लगातार खोजबीन के बाद परिजन मिले| और उसकी पत्नी कैलशी साठीया को अस्थियां परिवार जनों की उपस्थिति में सौंप दी। पत्नी कैलाशी बाई साठीया ने बताया कि उक्त मृतक व्यक्ति तिलक बड़वानी का रहने वाला था 15 वर्षों से ज्यादा वह सिविक सेंटर में परिवार के साथ क्षेत्र में मांग कर अपना जीवन गुर्जर बसर कर रहा था। हम लोग इंदौर काम से गए थे। लगातार अत्यधिक वर्षा के कारण रतलाम आ ना सके |इस बीच तिलक का देहांत हो गया। हमें सहायक उप निरीक्षक मानालाल दसोरिया थाना दो बत्ती के माध्यम से उसके मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। जवाहर नगर शमशान पर समाजसेवी गोविंद काकानी के साथ जाकर तिलक की अस्थियां पुत्री रुखसाना, पुत्र दीवान, नाथू , कापू बाई, सानिया, रवि ,रोहित, शमा आदि परिवारजन की उपस्थिति में प्राप्त हो गई| परिवार जन द्वारा जिला प्रशासन, रोगी कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी का हृदय से आभार माना।

Play sound