
रतलाम। मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम इकाई के जिला अध्यक्ष श्री अनुराग लोखंडे की सहमति से रतलाम नगर इकाई का गठन किया गया। नगर इकाई में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
अध्यक्ष – श्री सुनील दुबे, सचिव – श्री चैतन्य शर्मा, उपाध्यक्ष – श्री भवानी शंकर शर्मा, श्री राजेंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष – श्री सत्येंद्र जोशी,सह सचिव – श्री विजय शर्मा, श्री सुशील कुमार दुबे, प्रचार प्रसार प्रभारी श्री असीम राज पांडे, विशाल कोटिया, सार्थक व्यास।
कार्यकारिणी सदस्य – श्री अमित नागर, श्री प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार तिवारी, श्री पिंकेश भट्ट, श्री अभिसार हाडा, श्री विकास व्यास, श्री राम नारायण शर्मा।
नगर इकाई के गठन पर जिला अध्यक्ष श्री अनुराग लोखंडे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह इकाई ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करेगी तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।