

रतलाम 11 सितंबर। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने आज अनुविभाग बाजना एवं सैलाना के ग्राम आम्बा, ग्राम गुडरखेडा, ग्राम शेरपुर, ग्राम करिया एवं सैलाना में अतिवृष्टि एवं पीला मोजैक से प्रभावित सोयाबीन फसल/खेतों का निरीक्षण किया एवं किसानों से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसल क्षति का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एस डी एम सैलाना श्री तरूण जैन, एस डी एम जावरा श्री सुनील जयसवाल एवं कृषि विभाग के शासकीय सेवको सहित किसान उपस्थित थे ।