
नई दिल्ली (राजेश जैन दद्दू)। जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल जैन को Yss इंडिया की ओर से चीफ मीडिया एडवाइजर पद पर सुशोभित किया गया है । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ने बताया कि Yss इंडिया के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार एवं Yss इंडिया की गतिविधियों को प्रभावशाली व सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी डा.अखिल बंसल जैन को यह दायित्व प्रदान किया गया है। इसके साथ ही आपको संस्था का स्थाई वरिष्ठ सदस्य नियुक्त किया गया है। आपको राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से जुड़ी मीडिया गतिविधियों, प्रेस रिलीज, समाचार कवरेज और मीडिया पार्टनरशिप के लिए रणनीति बनाने के दायित्व के साथ संस्था के सभी कार्यक्रमों में मीडिया प्रबंधन व प्रेस समन्वय का दायित्व सोंपा गया है। स्मरण रहे कि Yss फाउंडेशन भारत के सेवा निवृत सेना अधिकारियों द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, समाज सेवा, कला, खेल, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता तथा पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वालों को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित करती है। इस वर्ष का यह राष्ट्रीय पुरस्कार जनवरी में जयपुर में समारोह पूर्वक प्रदान किए जाएंगे। डॉ बंसल जैन के मनोनयन से समंग्र जैन समाज गोरवान्वित हुआ इंदौर नगर के वरिष्ठ समाजजन डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी हंसमुख गांधी टीके वेद सुशील पांड्या आदि समाज श्रेष्ठीयो ने बधाई दी