स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टुबर तक

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डा दीपक पालड़ीया के निर्देशन में पूरे देश के साथ साथ जावरा ब्लॉक में भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा ।
सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हमारे परिवारों,समाज, तथा राष्ट्र की प्रगति का आधार है इस अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण गतिविधियां विशेष रूप से आयोजित की जाएगी , इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु सेवाओं में सुधार करना, किशोरियों में पोषण और एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, उच्च रक्तचाप,शुगर, कैंसर, टीबी, कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग इस अभियान में की जाएगी, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता,एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, इस अभियान में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर काउंसलिंग की जाएगी, उपचार दिया जाएगा, अंतर विभागीय सहयोग से जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी,टीबी जांच, रक्तदान पखवाड़ा, टीकाकरण, सिकल सेल एवं एनीमिया , एनसीडी कार्यक्रम , मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग भी की जाएगी और महिलाओं का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल हॉस्पिटल स्तर पर महिलाओ के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे । अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले,ब्लॉक के कर्मचारीयो को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Play sound