
रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर हर वर्ष एक धार्मिक यात्रा निकालता है जिससे ग्रुप सदस्यों की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था पूरी हो सके । कल दिनांक 11/09/2025 गुरुवार को अयोध्या सहित लखनऊ, आगरा,शौरिपुर, मथुरा, वृंदावन की यात्रा हेतु 88 सदस्यीय दल रवाना हुआ ।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही भगवान आदिनाथ के दर्शन, पूजन का भी लाभ लेगा । साथ ही मथुरा, वृंदावन में प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और मंदिरों के दर्शन करेंगे । इस प्रकार ग्रुप सदस्य एक ही यात्रा में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ दादा के सहित पांच जैन तीर्थंकर के जन्म कल्याणक के साथ साथ भगवान विष्णु के दो अवतारों के दर्शन का लाभ उठाएंगे ।
बड़े उत्साह और उमंग के साथ ग्रुप परिवार के सदस्यों का अभिनंदन ओर संघ पूजा का लाभ संस्थापक अध्यक्ष विनोद लूनिया, पूर्व अध्यक्ष अजय खिमेसरा, निर्वतमान अध्यक्ष संजय खिमेसरा, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश गोधा, सचिव द्वय यशवंत पावेचा – प्रमोद धींग कोषाध्यक्ष जितेश गेलडा ने मिठाई माला ओर प्रभावना के साथ लिया।
ग्रुप अध्यक्ष संदीप चौरड़िया एवं यात्रा प्रभारी निलेश पोरवाल ने बताया कि ग्रुप अयोध्या, लखनऊ, शोरीपुर, मथुरा , वृन्दावन , आगरा की यात्रा छः दिनों में पूर्ण करेगा ।
इस अवसर पर ग्रुप परिवार के अनेक दंपत्ति सदस्य उपस्थित रहे । उक्त जानकारी ग्रुप सचिव द्वय यशवंत पावेचा – प्रमोद धींग ने दी ।