साईं श्री एकेडमी में वृहद नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल सार्थक आयोजन

रतलाम। जिला अंधत्व निवारण समिति रतलाम, लायंस क्लब रतलाम, समर्पण,श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2025 का चोइथराम नेत्रालय के सहयोग से 07 वॉं सफल शिविर का आयोजन सांई श्री एकेडमी ,80 फीट रोड विद्यालय में सम्पन्न हुआ।
शिविर में उपस्थित मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया और जरूरतमंदो को नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय इन्दौर भेजा गया। मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों का आना जाना, लैंस,चाय – नाश्ता एवं भोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष डॉ श्वेता विंचुरकर द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया गया कि सन् 1925 में सीडर पांइट ओहयो अमेरिका में आयोजित लायंस क्लब के वार्षिक अधिवेशन में तत्कालीन प्रख्यात समाज सेविका हेलेन केलर जो स्वयं दृष्टिहीन और बधिर थी ,उन्होंने लायंस क्लब के लोगों को अंधत्व का रक्षक बनने के लिए आव्हान किया और तब से लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा समूचे विश्व में अंधत्व निवारण और नेत्रदान के संकल्प के संदर्भ में अग्रणी योगदान दिया जा रहा हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, श्रीमती भूमिका पवैया,अध्यक्ष लायन डॉ श्वेता विंचुरकर,रिजन चेयर पर्सन श्रीमती प्रेमलता दवे,झोन चेयर पर्सन अर्चना अग्रवाल, डिस्ट्रिकट चेयरपर्सन यास्मीन शेरानी, क्लब की वरिष्ठ प्रोजेक्ट चेयर पर्सन डॉ सुलोचना शर्मा तथा चोइथराम नेत्रालय के डाक्टर आदि ने संबोधित किया। डॉ श्वेता विंचुरकर के द्वारा नेत्रदान का संकल्प लेकर किसी नेत्रहीन के जीवन में प्रकाश भरें। इस बात का भी आव्हान किया गया।
इस अवसर पर गोपाल जी जोशी, सचिव रीता दीक्षित, कोषाध्यक्ष कविता व्यास, प्रेमलता पिरोदिया, सविता तिवारी, राजपूत समाज के वरिष्ठ सेवाभावी महाराज गुरु गोविंद सिंह आम्बा, गुरु प्रताप सिंह,संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, जावरा उप कार्यालय प्रभारी ठा. युवराज सिंह राणावत, श्रीमती प्रीति गोठवाल, राजेन्द्र कुमार जोशी, उम्मेदसिंह जादौन, सुश्री अनिजा सदानंदन, प्रियंका, सुनीता गेहलोत, धर्मिष्ठा राठौर, जागृति शर्मा, सुनीता समतानी,मंजू नेगी,शबाना खान आदि ने अपनी निस्वार्थ सेवाऐं दी। शिविर में कुल 176 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ इसमें 78 महिला और 98 पुरुष और आपरेशन हेतु 23 मरीज चोइथराम नेत्रालय बस द्वारा इन्दौर गयें। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता विंचुरकर और आभार पं. विजय हेमकांत शर्मा ने माना।

Play sound